एटा, सितम्बर 7 -- मेडिकल कालेज परिसर स्थित इंट्रीग्रेटेड लैब में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू कराई है। सोमवार को जांच शुरू होने के बाद स्वाइन फ्लू लक्षण वाले तीन मरीजों की लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। इंटीग्रेटेड लैब में सोमवार को शहरी क्षेत्र के तीन मरीजों की स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब में आरटीपीसीआर किट और अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है। सोमवार को लैब में मौजूद एनएमएच डा. रीना चाहर, एलटी राहुल, शिवांगी ने जांच प्रक्रिया करायी गई। जांच होने के 24 घंटे बाद परिणाम की जानकारी हो सकेगी। लैब टीम ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच आज से ही शुरू हुई है। इसके अलाव लैब में हैपेटाइटिस बी और सी के वायरल लोड की जांच की जा रही है। लैब में प्रतिदिन आठ से दस लोग वायरल लोड़...