इंट्यूशन प्रोसेस कार्यक्रम में बच्चे सीख कला
एटा, जून 3 -- आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से इंट्यूशन प्रोसेस कार्यक्रम का सफल आयोजन परवरिश विद्यालय में किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सहज बुद्धि, एकाग्रता तथा आत्मविश्वास को विकसित करने के विशेष अभ्यास सीखे। इंट्यूशन वह आंतरिक क्षमता है। इसके माध्यम से व्यक्ति बिना किसी बाहरी संकेत के सहज रूप से सही दिशा का अनुभव कर सकता है। बच्चों में यह क्षमता स्वाभाविक रूप से विद्यमान होती है। इंट्यूशन प्रोसेस से बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे वह पढ़ाई, खेलकूद और दैनिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। श्री श्री रविशंकर की ओर से स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.