इंटैक के सदस्यों ने की धरोहर यात्रा
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। इंटैक वाराणसी चैप्टर के 40 सदस्यों ने रविवार को धरोहर यात्रा के अंतर्गत सारनाथ इंटरनेशनल निंगमा इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया। सदस्यों ने मेडिटेशन हॉल, दुर्लभ बौद्ध पांडुलिपियों वाली लाइब्रेरी और बोधि वृक्ष का अवलोकन कर तिब्बती बौद्ध शिक्षा एवं संस्कृति की जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने कहा कि धरोहर यात्रा न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे बौद्ध दर्शन, तिब्बती संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन शैली को निकट से समझने का अवसर भी मिला। यात्रा की रूपरेखा अखिलेश कुमार, अनुराग चंद्र एवं अशोक कपूर ने संयुक्त रूप से तैयार की। संस्थान के प्रबंधक उगेन त्सेरिंग ने आगंतुकों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बोधगया पुरातत्व संग्रहालय में इतिहास व आस्था की दिखती है अनूठी झलक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.