गिरडीह, मार्च 29 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग गिरिडीह के द्वारा 2017-18 में बनाए गए ताराटांड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत ग्राम बुचादह की बराकर नदी में निर्मित इंटेक वेल के समीप लगे ग्यारह हजार सात पोल के तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। जिससे पानी सप्लाई बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीते एक वर्ष से पानी सप्लाई बंद था। एक सप्ताह से मिस्त्री मरम्मत कार्य में जुटे थे। दो दिन पूर्व ताराटांड़ पंचायत के कुछ गांव के कुछ ही जगहों पर पानी सप्लाई शुरू किया गया था। फिर से ग्यारह हजार के सात पोल के तार अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात चोरी कर लेने से फिर से पानी सप्लाई बाधित हो गई। जिससे ग्रामीण हुए परेशान और संबंधित विभाग से दुरुस्त करने की मांग की है। ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि ग्रामीणो...