पूर्णिया, अगस्त 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटेक पूर्णिया चैप्टर के द्वारा "इंटेक नेशनल हेरिटेज क्वीज़ 2026" के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय (वीवीआरएस) परोरा के प्रांगण में अवस्थित रविवंश नारायण स्मारक सभागार में किया गया। इसका फेसबुक, यूट्यूब एवं अन्य डिजीटल प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी हुआ। इस कार्यक्रम में इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संरक्षक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्र को याद एवं नमन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया के असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट कुमुद मिश्रा (आईएएस), एडीएम (लॉ एंड आर्डर) राज कुमार गुप्ता एवं क्विज मास्टर के रूप में राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध क्विज़र और लेखक सोमनाथ चंदा मौजूद थे। इस क्विज कम्पटीशन का आयोजन इंटेक हेड ऑफिस दिल्ली; हेक्स एवं...