इंटेकबेल की लाइनें ध्वस्त, सूखी रहीं पानी की टंकियां
बांदा, मई 30 -- बांदा, संवाददाता। जनपद में गुरुवार रात 100 किलोमीटर की गति से आए आंधी-तूफान की वजह से शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की जनता पेयजल को मोहताज हो गई। नलकूपों व इंटेकबेलों की विद्युत लाइन ध्वस्त होने से इनमें दो दिनों से मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में जल संस्थान की पेयजल टंकियां नहीं भर पाईं। नतीजे में सुबह कहीं भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। जैसे ही पानी आने की उम्मीद खत्म हुई तो शहरवासी तेज धूप में बाल्टी-डिब्बे लेकर पानी के लिए भटकते रहे। जल संस्थान के पास 32 टैंकर हैं, पर यह भी पूरे नहीं भर पाए, इससे टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। घर के आसपास लगे समर्सिबल वालों से लोगों ने मिन्नतें कर किसी तरह पीने के पानी का जुगाड़ किया, पर बिना पानी इस भीषण गर्मी में तमाम लोग बिना नहाए ही रहे आए। पेयजल आपूर्ति पूरी तरह रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.