इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख ठगी के आरोप में केस
रांची, मई 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख रुपये की ठगी का मामला रांची में सामने आया है। थड़पखना निवासी रंजन कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्रतीक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अरगोड़ा मार्ग में ऑफिस सेटअप व इंटीरियर कार्य के लिए प्रतीक को 17.20 लाख रुपये दिए थे, जो खुद को एमएस क्लेवर नोक्स रियलिटी का संचालक बताता है। उसने 30 मार्च तक काम पूरा करने का वादा किया था। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया और अतिरिक्त पैसे भी लेता रहा। संदेह होने पर सोशल मीडिया से पता चला कि आरोपी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पूर्व कर्मचारी नैना खानागवाल और एक अन्य पीड़िता पल्लवी ने भी पैसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.