उरई, मार्च 16 -- उरई। जिला पुरुष अस्पताल में लगभग 6 माह पहले इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड लैब की स्थापना की गई थी। यहां पूरे जिले से रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज के लिए अपनी जांच कराने आते हैं। अगर यहां अग्नि दुर्घटना हुई तो कर्मचारी और मरीजों को जान बचाना मुश्किल होगा। क्योंकि यहां लैब में फायर सेफ्टी की लाइन तक नहीं बिछाई गई है और भगवान भरोसे यहां की आकस्मिक सुरक्षा व्यवस्था चल रही है। --जिला अस्पताल में जगह-जगह खुले में लटक रहे बिजली के तार दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रणउरई। जिला अस्पताल के वार्ड में जाने वाले रास्तों में जगह-जगह बिजली के खुले तार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। कहने को तो यहां फायर सेफ्टी लाइन पूरे अस्पताल में बिछाई गई है, लेकिन गर्मी के मौसम में यह खुले में लटक रहे बिजली के तार कहीं आपस में स्पार्क होने से किसी बड़ी अग्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.