इंटीग्रेटेड साइंस-मैथ लैब की शुरुआत आज से
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाईस्कूलों में बने इंटीग्रेटेड साइंस-मैथ लैब की शुरुआत गुरुवार से होगी। हेडमास्टर फोटो के साथ इसका साक्ष्य अपलोड करेंगे।माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार ने इसे लेकर सभी जिले के डीईओ और डीपीओ को निर्देश जारी किया है। मॉडल स्कूलों में लैब के सही उपयोग के बाद अब हाईस्कूलों में लैब पर विभाग ने फोकस किया है। इस लैब के माध्यम से बच्चों को प्रयोग कर सभी पाठ को पढ़ाना है। जिले के 400 से अधिक हाईस्कूलों में इसकी शुरुआत करनी है। डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय ने कहा कि सभी स्कूल लैब को दुरूस्त करेंगे। कहां-कहां संचालन शुरू हुआ, इसकी रिपोर्ट बीईओ गुरुवार शाम तक हर हाल में देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.