इंटीग्रेटेड लैब में मानक के विपरीत कार्यों की होगी जांच
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। मेडिकल केयर निदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. एसके चौधरी ने रविवार को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में इंटीग्रेटेड लैब की जानकारी ली। लैब में मानक के विपरीत किए जा रहे कार्यों और सामने आई विसंगतियों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब की कार्यप्रणाली को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने को कहा। ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई पर संतोष जताया। इस दौरान डॉ. चौधरी ने मानव संसाधन, उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। यदि बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एमआरआई मशीन की स्थापना के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। साथ ही फिजीशियन और रेडियोलॉजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.