गुमला, मार्च 5 -- गुमला, प्रतिनिधि । गांव के घर-आंगन में बेहतर खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम अपना कर किसान खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और तकनीकी सहयोग के सहारे जिले के कई किसान खेती में नए प्रयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। गुमला जिले के कोयनारा गांव में भी इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल का अच्छा उदाहरण देखने को मिल रहा है। जहां किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं।जिला प्रशासन, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण और कृषि विभाग के सहयोग से किसान ड्रिप इरिगेशन और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर खेती को लाभदायक बना रहे हैं। कोयनारा गांव के किसान संतोष ने भी बंजर पड़ी जमीन को खेती के लिए उपयोग में लाकर मिसाल पेश की है। उन्होंने ड्रिप इरिगेशन प्रणाली के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.