देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन को लेकर शुक्रवार को सीडीओ ने विकास भवन सभागार में शिक्षाधिकारियों, आरटीओ विभाग व स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ ने सभी प्रबंधकों को 15 अप्रैल तक पोर्टल पर अपने स्कूल वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने को निर्देश दिया। निर्धारित समय तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। जिले में स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन की रफ्तार काफी धीमी है। जनपद में 3 सौ स्कूलों के करीब 1456 स्कूल वाहन आरटीओ विभाग में पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 325 वाहनों का ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.