अलीगढ़, मार्च 29 -- नगर निगम सेवाभवन से स्थानांतरित हुए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शुरूआत कर दी गई है। मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर, मंडलायुक्त संगीता सिंह व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से उद्घघाटन किया। आईट्रिपलसी से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। सफाई, पेयजल, पथप्रकाश, ट्रैफिक, अतिक्रमण, हाउस टैक्स, निर्माण सहित चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर वरदान साबित होगा। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर प्रजेंटेशन देते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सेवाभवन में इसका आकार छोटा था। अब 50 से अधिक एलईडी पर एक साथ एक हजार हाईटेक कैमरे जोड़े गए हैं। स्टोरेज की क्षमता अब 3.2 पीएम पेटा बाइट हो गई है। शहर के सभी 20 चौराहों को इसमें कवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.