लखनऊ, फरवरी 19 -- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोधार्थी अम्बुज राय ने नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2025-26 में राष्ट्रीय ट्रॉफी प्राप्त कर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। कुलाधिपति प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर का फाइनल 14-15 फरवरी को नागपुर स्थित विधान भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पुनर्मूल्यांकन और पोर्टफोलियो आवंटन चरणों के बाद अम्बुज राय को प्रधानमंत्री का पोर्टफोलियो सौंपा गया। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की उपस्थिति में दिए गए उनके संबोधन के लिए उन्हें नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2025-26 की राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री ट्रॉफी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...