औरैया, सितम्बर 2 -- सुदिति ग्लोबल अकादमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग में आरावली हाउस के आर्यादित्य ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में उदयगिरि हाउस के आरव अग्रवाल विजेता बने। जूनियर बालिका वर्ग में आरावली हाउस की सुदिति ने बाजी मारी, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस की समृद्धि ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शतरंज से विद्यार्थियों में धैर्य, तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। प्रत...