शामली, सितम्बर 14 -- कैराना। द न्यू हाइट्स एकेडमी में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस-ऑक्सफोर्ड हाउस, कैम्ब्रिज हाउस, प्रिंसटन हाउस एवं हार्वर्ड हाउस-के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय क्या विद्यालय बच्चों को केवल परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है या जीवन के लिए? रखा गया। विषय की प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तार्किक चिंतन, विषय की समझ, आत्मविश्वास, वक्तृत्व-कौशल एवं अभिव्यक्ति की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। उनके तर्कों और विचारों ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्...