गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में गुरुवार को इंटर-हाउस मेडल सेरेमनी का आयोजन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक वीके गुलाटी और प्राचार्या रेनू श्रीवास्तव ने विजेता विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, रोप स्किपिंग, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 350 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.