इंटर हाउस ब्वॉयल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विंध्य हाउस चैंपियन
विकासनगर, मई 23 -- शिवालिक एकेडमी में आयोजित इंटर-हाउस ब्वॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विंध्य हाउस चैंपियन बना। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और टीम भावना का परिचय दिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में शिवालिक हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सतपुड़ा हाउस को 15-04 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं फाइनल मुकाबला विंध्य हाउस और अरावली हाउस के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार तालमेल और दमदार प्रदर्शन के दम पर विंध्य हाउस ने अरावली हाउस को 19-12 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.