चाईबासा, फरवरी 28 -- चाईबासा । इस्टीम पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर-हाउस बास्केटबॉल एवं लड़कियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन डॉ मनोज कुमार झा उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य टी. कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला दामोदर हाउस एवं यमुना हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, किंतु दामोदर हाउस ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं कबड्डी का फाइनल मैच गंगा हाउस और स्वर्णरेखा हाउस के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंततः गंगा हाउस की लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्णरेखा हाउस को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.