बोकारो, अप्रैल 4 -- चिन्मय विद्यालय में कक्षा 5-6 व 7-8 के लिए शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदन,अग्नि, वायु,जल और पृथ्वी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी व कहा खेल के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व की क्षमता व तकनीक को निखारने में मदद मिलती है। खेल में एक दूसरे की मदद से आगे बढ़ने की भावना का विकास होता है। कक्षा 5-6 ग्रुप के फाइनल मैच में जल सदन ने अग्नि सदन को 1-0 गोल से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की। इससे पूर्व जल सदन ने पृथ्वी सदन को 3-1 से व अग्नि ने वायु को 2-0 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वही कक्षा 7-8 ग्रुप के मत में जल सदन को पृथ्वी सदन ने 3-2 गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.