बगहा, मई 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय ​ संत जेवियर विद्यालय में आयोजित वार्षिक इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में छात्राओं और जूनियर बॉयज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।छात्राओं का मुख्य मुकाबला रेड हाउस बनाम ब्लू हाउस के बीच खेला गया। इस मैच में रेड हाउस की लड़कियों ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी।​प्रदर्शन: रेड हाउस ने बेहतरीन तालमेल के साथ कुल 4 गोल दागे। ब्लू हाउस की टीम आज कोई गोल नहीं कर पाई और रेड हाउस ने यह मैच शानदार तरीके से जीत लिया।​जूनियर बॉयज वर्ग के पहले मुकाबले में ग्रीन हाउस का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा। ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल 5 गोल दागे और एकतरफा बढ़त के साथ मैच अपने नाम किया।रेड हाउस बनाम गोल्ड हाउस के रोमांचक मुकाबला जूनियर बॉयज वर्ग में गोल्ड हाउस और रेड हा...