इंटर हाउस ने शतरंज में दिखाई प्रतिभा
आगरा, मई 3 -- सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी बुद्धिमत्ता एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शुभारंभ उप प्रधानाचार्य पूरन सिंह, वरिष्ठ संगणक शिक्षक भूपेंद्र कुमार का पुष्पगुच्छ देकर किया गया। प्रतियोगिता में बसु हाउस से कृष्णा प्रथम, देवायुष द्वितीय, भाभा हाउस से नैतिक प्रथम, हर्षित द्वितीय, रमन हाउस से समर प्रथम, तेजस द्वितीय, कलाम हाउस से अर्पित, विशाखा द्वितीय स्थान पर रहीं। संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक डा. विवेक कुमार राजपूत, मुज्जयन, अजमी, कल्पना आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- इंटर स्कूल शतरंज में चमके युवा खिलाड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.