मुरादाबाद, मई 15 -- एसएस चिल्ड्रन एकेडमी गर्ल्स स्कूल में इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता हुई। पहला मैच डिस्कवरी और कोलंबिया हाउस के बीच खेला गया, जिसमें कोलंबिया विजयी रहा। दूसरा मैच अटलांटा और चैलेंजर हाउस के बीच हुआ, जिसमें अटलांटा हाउस विजयी रहा। इसके बाद फाइनल मुकाबला कोलंबिया और अटलांटा हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अटलांटा हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य डा. मृदुल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य दीपांशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई जोनल थ्रोबॉल टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन यह भी पढ़ें- जीडी गोयंका स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में बना ओवरऑल चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...