इंटर-हाईस्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित
नैनीताल, मई 19 -- भवाली, संवाददाता। बीआरसी मेहरागांव में मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के 24 से अधिक मेधावियों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने कहा, कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और जीवन में सफलता का मजबूत आधार है। इस दौरान इंटरमीडिएट में आसिफा, जिया जीना, संकल्प ध्यानी, प्रियंका, हिमांशु, माही, वैष्णवी, सरिता, मानसी, मनीषा और बीना को सम्मानित किया गया। वहीं, हाईस्कूल में हिमानी, एकता, ललित, दिव्यांशु, नेहा, रोहित, दिव्यांशी, प्रियंका, कशिश, अंकित, राधा, मानसी को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चौहान ने बताया कि प्रोत्साहन राशि मेधावियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यहां प्रधानाचार्य जीआईसी नौकुचिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.