इंटर स्कूल शतरंज में चमके युवा खिलाड़ी
गंगापार, मई 2 -- ग्रीन फील्ड एकेडमी गौहनिया में आयोजित अंतर-विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में एस एम सी घूरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सेंट जोसेफ स्कूल शंकरगढ़ ने द्वितीय स्थान तथा मेजबान ग्रीन फील्ड एकेडमी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गौरव पांडेय एवं उपप्रबंधक दीक्षा पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शैली दुबे तथा खेल प्रभारी शचि द्विवेदी, शिवम शर्मा, विनायक, रुपेश, विकास ऐमन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.