इंटर स्कूल वॉलीबाल में डिनोबिली स्कूल ने बाजी मारी
धनबाद, मई 17 -- डिनोबिली स्कूल मैथन में शुक्रवार को इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। डीवीसी के राइट और लेफ्ट बैंक हाई स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन प्राचार्या शुक्ला चौधरी ने किया। सभी खेलों में फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। डिनोबिली स्कूल मैथन विजयी व राइट बैंक हाई स्कूल उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राइट बैंक हाई स्कूल के तरुण मुंडे को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिया गया। विभिन्न स्कूलों की टीमों के साथ सीआईएसएफ की टीम और विजयी डिनोबिली स्कूल मैथन की टीम के बीच भी मैच खेला गया। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.