बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- सैनिक स्कूल में हुआ आयोजन, आर्थिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुई बहस फोटो: 18 नालंदा 01: सैनिक स्कूल में गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को सम्मानित करते निर्णायक कमेटी के सदस्य। नालंदा, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल में गुरुवार को इंटर स्कूल अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्थिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर छह स्कूलों के छात्रों ने बहस में अपने विचार रखे। कड़े मुकाबले में सैनिक स्कूल के आयुष राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब मिला। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल, डीएवी पावरग्रिड, सदर आलम मेमोरियल, केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर और सरस्वती विद्या मंदिर के 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में साक्ष्यों के साथ ...