रांची, मई 27 -- रांची। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट की ओर से रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई का जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से 28 जून तक गया में आयोजित होना है। इस कारण कई खिलाड़ी इंटर स्कूल टूर्नामेंट में भाग लेने में असमर्थ हो सकते थे। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट की नई तिथि 1 एवं 2 जुलाई निर्धारित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट की अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। यह जानकारी संघ के सचिव एनके डे ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...