लोहरदगा, दिसम्बर 26 -- भंडरा, प्रतिनिधि। सेक्रेड नॉलेज पब्लिक स्कूल रांची में आयोजित इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता में गया जिसमें लोहरदगा सेक्रेड नॉलेज पब्लिक स्कूल चट्टी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में प्रथम स्थान पर एसकेपी चट्टी स्कूल और तीसरे स्थान पर एसडीपीएस लोहरदगा की टीम रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसकेपी स्कूल चट्टी के निदेशक अमित कुमार, एसडीपीएस लोहरदगा स्कूल के निर्देश धर्मेंद्र कुमार रहे। मौके पर अमित कुमार ने बताया कि बच्चों को आज के समय में सिर्फ पढ़ाई-लिखाई तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उनके संपूर्ण विकास के लिए खेल-कूद, कला -संस्कृति हर क्षेत्र में भागीदारी जरूरी है। इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन होने से बच्चों में एक अलग तरह का अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ता है। कबड्डी, खो-...