इंटर स्कूल ताइक्वांडो में पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नैनीताल, जुलाई 25 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शनिवार से दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता गोवर्धन हॉल मल्लीताल में शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि डीएसबी परिसर के डॉ. युगल जोशी, विशिष्ट अतिथि जीवंती भट्ट, अमिता साह, संतोष और आलोक रहे। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की इस प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बाजपुर और गदरपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।आयोजक सचिव विश्वकेतू वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन सब जूनियर वर्ग अंडर 14 के करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया और देर शाम तक प्रतियोगिता जारी रही। रविवार को अन्य खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ज्यूरी में निर्णायक की भूमिका में विनोद कुमार वैध, कुंदन पांडे, भूमिका, मांसी और साक्षी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.