इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 से शुरू होगी
नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की ओर से 25 और 26 जुलाई को गोवर्धन हॉल में दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बाजपुर और गदरपुर के खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका कुमारी, योगेंद्र कुमार, मानसी बर्गली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट और सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। क्लब अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विश्वकेतु वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.