कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन तीन मई को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर में किया जा रहा है। एसोसिएशन के जिला सचिव वैभव गौर ने बताया कि बालक/बालिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का पंजीकरण तीन मई को सुबह सात बजे से आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणपत्र तथा स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों का शारीरिक वजन भी लिया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में अनिल कुशवाहा ( 9336658975) और सौरभ राजपूत (9389882076) से जानकारी ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.