जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। शहर की अंतर-विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को ने जुस्को स्कूल, कदमा को 3-1 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। सेमीफाइनल में बालिका में चिन्मया ने केरल पब्लिक स्कूल को 3-2 तथा बालक में कार्मेल ने चर्च स्कूल को 3-1 से हराया। व्यक्तिगत सिंगल्स स्पर्धा रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.