बिजनौर, मई 3 -- नजीबाबाद। कुसुम विहार कॉलोनी स्थित लायंस क्लब बैंक्विट हॉल में नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी की ओर से 15वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें एलआरएस के खिलाड़ियों ने चैंम्पियनशिप जीती। लायंस क्लब बैंक्विट हॉल में नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी की ओर से आयोजित 15वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले भर के 15 से 20 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लीना सिंगल, विशिष्ट अतिथि द्रोणा इंटरनेशनल एकेडमी के डायरेक्टर वसीम अहमद, रणवीर निराला, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर के सचिव अंकुर चौधरी और अकादमी अध्यक्ष अधिराज राठी ने फीता काटकर किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर की देखरेख में संपन्न हुई प्रतियोगिता के निर्णायक नेशनल रेफरी टेक्निकल इंचार...