इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता में 800 बच्चों ने दिखाई कला की प्रतिभा
मुंगेर, मई 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में रविवार को रीना कला केंद्र की ओर से आयोजित इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग और रंगों की खूबसूरत छटा के बीच हुआ। प्रतियोगिता में जमालपुर एवं मुंगेर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और रंगों की दुनिया ने आयोजन स्थल को आकर्षण का केंद्र बना दिया। प्रतियोगिता में पाठ भवन, संत माइकल, नोट्रेडम एकेडमी, संत कोलंबस, सेंट मैरी, सरस्वती विद्या मंदिर सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं मुंगेर के कुछ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया, इसमें ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए विभिन्न आयु वर्ग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.