गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- - एलएमटी खो खो क्लब में एक दिवसीय इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता हुई गाजियाबाद, संवाददाता। एलएमटी खो-खो क्लब ने एक दिवसीय इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में कुल 47 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में 23 टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर की टीम ने पहला, एलएमटी की टीम ने दूसरा और मुजफ्फरनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में 24 टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल आगरा पहले, मुजफ्फरनगर की टीम दूसरे और एलएमटी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले गए। प्रतियोगिता में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कृष्णा वीर चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, ओ...