कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के सलेमपुर ग्राउंड में आयोजित आशा पब्लिक स्कूल की सलेमपुर और तिर्वा ब्रांच के बीच खेले गए जूनियर व सीनियर वर्ग के इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। दोनों वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अंत तक दिलचस्प बनाए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह एवं सलेमपुर ब्रांच के प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने टॉस कर किया। जूनियर वर्ग के मुकाबले में तिर्वा ब्रांच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए और सलेमपुर ब्रांच के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलेमपुर ब्रांच ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच में मनमोहन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओव...