श्रावस्ती, जुलाई 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा द्वारा आयोजित इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को क्षेत्रक मुख्यालय,सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी एवं क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के मध्य प्रथम मैच खेला गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीम समन्वय का परिचय दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज़ आक्रमण सटीक पासिंग तथा शानदार रक्षण का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर को 4-1 से पराजित कर विजय हासिल किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग में ख...