औरंगाबाद, मार्च 24 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक इंटर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में 468 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा चांदनी कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की, जिसमें चांदनी को अंगवस्त्र, स्टेशनरी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 466 अंक प्राप्त करने वाले विश्वजीत कुमार सहित नियमित रूप से विद्यालय आने वाले अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहित किया गया। समारोह में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि चांदनी की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम में शिक्षक नवीन कुमार, अभय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, किरण कुमारी, सुनील प्रभा, रोशन कुमार, गौतम कुमार, श्रवण कुमार, चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.