मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। एसबीआई का इंटर सर्किल बैडमिंटन टूर्नामेंट 17 दिसंबर को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित होगा। मुंगेर के संदलपुर निवासी और एसबीआई के सहायक प्रबंधक गौतम वर्मा लगातार दूसरी बार बिहार-झारखंड टीम में चयनित हुए हैं। पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित टूर्नामेंट में वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। गौतम वर्मा ने बताया कि वे बीते एक साल से मुंगेर इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे थे, जिसका उन्हें फायदा मिला। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदर्शन को बेहतर बनाने और फाइनल तक पहुंचने का लक्ष्य है। एसबीआई के बिहार-झारखंड सर्किल को भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। पुरुष वर्ग में गौतम वर्मा के साथ राहुल कुमार, रोहित कुमार और सौरभ चटर्जी का भी चयन हुआ है। टीम भोपाल में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मजबूत चुनौती पेश कर...