बोकारो, जून 20 -- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में अंतर शाखा संगीत व नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की बोकारो, चास व पिंड्राजोरा शाखा के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की नृत्य शिक्षिका अंकिता चक्रवर्ती व संगीत कला अकादमी के धनंजय चक्रवर्ती, बोकारो पाली प्रभारी निशा झा, सोनी पांडे, चास प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ठाकुर, शोभा कुमारी, पिंड्राजोरा प्रभारी सुनीता सुमन, शैक्षणिक समन्वयक अक्षत गुप्ता व निधि जैन की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने संगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- इंटर सदन संगीत व नृत्य प्रतियोगिता में थिरके क्र...