खगडि़या, अप्रैल 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठूठी मोहनपुर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।समारोह में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव सहित अन्य अतिथियों ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले इंटर आर्ट्स टॉपर छात्रा रिंकी कुमारी ने 500 में 383 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटर साइंस टॉपर सानिया खातून ने 500 में 434 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्रजेश कुमार ने 377 अंक हासिल किया। मैट्रिक टॉपर में छोटू कुमार ने 450 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया।सिद्धांत कुम...