मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटर और मैट्रिक के रिजल्ट निकलने के बाद नंबर बढ़ाने के लिए छात्रों को फर्जी कॉल की जा रही है। साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश कॉल कर छात्रों को नाम के अलावा पूरा विवरण बता रहे हैं। वे फेल हुए विषय में नंबर बढ़ाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में दामुचक रोड में किराए पर रहने वाले दो मैट्रिक के छात्रों ने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की है।एक छात्र ने पुलिस को बताया कि मैट्रिक में उसका काम नंबर आया है। बीते एक अप्रैल की सुबह उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने नाम के साथ उसके संबंध में अन्य जानकारी दी। उसने नंबर बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। वह रुपये देने को तैयार हो गया। नंबर बढ़ जाने के बाद रुपये देने की बात कही, लेकि...