कटिहार, मई 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 32 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें 30 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। किसी भी केंद्र पर निष्कासन की घटना नहीं हुई। जिले में आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी केंद्र पर कुल 17 परीक्षार्थियों में 15 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। वहीं गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी केंद्र पर आवंटित सभी 15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में किसी भी परीक्षार्थी का आवंटन नहीं रहने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई।

परीक्षा की सुरक्...