नवादा, मार्च 9 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा गांव स्थित महंत गणेशदत्त पुरी राजकीयकृत इंटर विद्यालय में कमरों की कमी से बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। वर्षों से भवन निर्माण की मांग होती रही है। वर्ष 2019 में इसे इंटर विद्यालय का दर्जा मिला, परंतु आज तक इसके लिए समुचित भवन का निर्माण नहीं हो सका है। वर्तमान में विद्यालय दो छोटे कमरों में संचालित हो रहा है, जिनमें से एक को कार्यालय और दूसरे को स्टाफ रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। विद्यालय में लगभग 8 वर्ष पूर्व दो कमरों वाले एक प्रयोगशाला भवन का निर्माण हुआ था, लेकिन आज उसकी स्थिति यह है कि उसी में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। नामांकन की संख्या एक हजार से अधिक है, वहीं कुल 28 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। भवन की कमी के कारण न केवल शिक्षकों को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.