संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बुधवार को सुबह हाईस्कूल की म्यूजिक वोकल व इंटर की लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा शांति पूर्वक कराई गई। दोनों कक्षाओं के सात छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में दो व इंटर में पांच छात्र अनुपस्थित रहे। कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द नाथ ने बताया कि बुधवार को हाईस्कूल की म्यूजिक वोकल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि 13 छात्रों को परीक्षा देना था। इनमें दो छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं पहली पाली में इंटर की लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। कुल 111 छात्रों में पांच छात्र अनुपस्थित रहे। 106 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कोई परीक्षा नहीं हुई। गुरुवार को अंतिम दिन के साथ बोर्ड परीक्षा का सम...