औरंगाबाद, मार्च 12 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और 25 मार्च को परिणाम घोषित होना प्रस्तावित है। परिणाम से पहले ही बिहार बोर्ड के नाम पर छात्रों को फर्जी कॉल कर ठगी करने का मामला सामने आने लगा है। अंबा क्षेत्र में गुरुवार को ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें कॉल करने वाले खुद को बिहार बोर्ड का कर्मचारी बताकर छात्रों को पास कराने या बेहतर डिवीजन दिलाने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं। अंबा स्थित महिला कॉलेज की छात्रा पिंकी कुमारी ने बताया कि उसे फोन कर कॉल करने वाले ने खुद को बिहार बोर्ड का अधिकारी बताया और कहा कि उसके एक विषय में क्रॉस लग गया है, जिसे ठीक कराने के लिए पैसे देने होंगे। इसी महाविद्यालय की छात्रा काजल कुमारी ने भी बताया कि उसके पास इसी तरह का कॉल आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.