बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही राजकीय व सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालयों को प्रवेश बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ बीएल शर्मा के जारी निर्देश के अनुसार महाविद्यालयो के प्रोफेसर अब अपने आसपास के 15 किलोमीटर दायरे में स्थित इंटर कॉलेजों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे। इसके तहत कॉलेजों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत की गई सभी गतिविधियों की फोटो, वीडियो एवं रिपोर्ट क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शासन को भेजनी होगी।उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या वृद्धि को गंभीरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.