बेगुसराय, फरवरी 8 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पिछले साल 2025 में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। संबंधित योजनाओं का लाभ पाने के लिए छात्र-छात्राएं मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इन योजनाओं के लिए निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी लाभार्थियों को राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए छात्रों का मेधा सॉफ्ट पोर्टल(www.medhasoft.bihar.gov.in) पर लॉगिन कर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बैंक खाता आधार से सीडेड होना चाहिए। खाता राष्ट्रीयकृत या मान्यता प्राप्त बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में होना आवश्यक है। विभागीय निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। किसी अ...