प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित 2486072 परीक्षार्थियों में से 158789 (7.95 प्रतिशत) ससम्मान पास हुए हैं। इनमें 55553 छात्र और 103236 छात्राएं शामिल हैं। ये वे मेधावी हैं जिन्होंने ओवरऑल 75 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल किए हैं। हालांकि पिछले दो सालों की तुलना में ससम्मान पास होने वाले मेधावियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 162128 मेधावियों ने ससम्मान परीक्षा पास की थी जबकि 2024 में 218682 मेधावी ससम्मान पास थे। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी कमी हुई है। इस साल 829281 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं जबकि पिछले साल 873994 मेधावी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।44.09 यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं में 2.51 लाख छात्र एक विषय में फेल लेकिन इस नियम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.